संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास; विश्व का सबसे अनोखा मंदिर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास; विश्व का सबसे अनोखा मंदिर

kalki dham temple

प्रधानमंत्री मोदी आज संभल जिले के श्री कल्कि धाम मंदिर में आधारशिला रखेंगे। इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 1 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें मंदिर के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया था। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू होगा। भगवान कल्कि को प्रभु विष्णु का 10वां अवतार माना जाता है। संभल में बनने जा रहे श्री कल्कि धाम को विश्‍व का सबसे अनोखा मंदिर कहा जा रहा है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतारों के लिए 10 अलग-अलग गर्भगृह होंगे। श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर पांच एकड़ में बनकर तैयार होगा, जिसमें 5 वर्ष का समय लगेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages