itel P55+, itel P55 50MP कैमरा, 24GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

itel P55+, itel P55 50MP कैमरा, 24GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

itel p55 5g

आईटेल कम्पनी ने भारतीय बाजार में 10,000 रुपये के बजट में दो नए स्मार्टफोन आईटेल पी55 और आईटेल पी55+ लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको itel P55 और itel P55+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन, कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
यदि हम इन मोबाइल के मूल्य कि बात करें तो, itel P55+ के 8+8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। आईटेल P55 के 4+8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है, जबकि 8+16GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। itel P55 और P55+ की खरीद पर बैंक ऑफर से 500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी शामिल है।
आईटेल पी55+ और आईटेल पी55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कि बात करें तो itel P55+ और itel P55 में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इन दोनों स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। आईटेल के दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा कोर यूनिसोक टी606 प्रोसेसर से लैस हैं। itel P55+ में 8+8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। जबकि itel P55 में 8+16GB रैम और 128GB स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल AI डुअल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 14 Go OS पर काम करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है, लेकिन P55+ 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि P55 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो itel P55+ स्मार्टफोन रॉयल ग्रीन और मीटियर ब्लैक रंग में उपलब्ध है। जबकि itel P55 स्मार्टफोन मूनलिट ब्लैक, ऑरोरा ब्लू और ब्रिलियंट गोल्ड रंग में उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages