Samsung TV users alert; Smart TV पर 1 मार्च से नहीं करेगा काम, Google का ये फीचर - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

Samsung TV users alert; Smart TV पर 1 मार्च से नहीं करेगा काम, Google का ये फीचर

Samsung TV

कंपनी द्वारा Samsung स्मार्ट TV में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। Google Assistant को अब स्मार्ट टीवी में से हटाया जाएगा। इसकी सूचना कंपनी ने अधिकारिक रूप से सपोर्ट पेज पर सांझी कि है। इसमें बताया गया है कि गूगल असिस्टेंट मार्च से Samsung Smart TV में उपलब्ध नहीं होगा। जो पुराने मॉडल TV है उनमें से तो Google Assistant हटेगा ही और नए आने वाले मॉडल्स में भी अब यह नहीं दिखाई देगा। आए जानते हैं इस कदम के पीछे कंपनी की क्या वजह है।
गूगल के वॉयस असिस्टेंट, Google Assistant को अब Samsung स्मार्ट TV में शामिल नहीं किया जाएगा। Smart TV में से ऐप को हटाने का निर्णय लिया गया है। Samsung ने इसकी जानकारी सपोर्ट पेज पर सांझी की है। सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में 1 मार्च 2024 से यह फीचर नहीं दिया जाएगा। कंपनी के सभी मॉडल्स जिसमें 2020 Crystal UHD TV, 2020 Lifestyle TV, 2020 8K and 4K QLED TV, 2021 Smart TV मॉडल, 2022 Smart TV मॉडल शामिल हैं।
गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट सैमसंग ने 2020 से अपने टीवी में देना शुरू किया था। अब इस फीचर को 4 वर्षो बाद टीवी से हटाने का निर्णय लिया गया है। गूगल की पॉलिसी में बदलाव के कारण कंपनी के द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया है। पॉलिसी में बदलाब के चलते इन फीचर को हटाने कि सैमसंग ने अभी विस्तारित जानकारी सांझी नहीं की है। कंपनी के सपोर्ट पेज पर प्रकाशित पोस्ट में लिखा गया है कि, ‘Google Assistant अब 1 मार्च 2024 से सैमसंग स्मार्ट टीवी में गूगल पॉलिसी में बदलाव के चलते, उपलब्ध नहीं होगा। वॉयस असिस्टेंट के लिए टीवी में दूसरे विकल्पों का चयन करें।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages