अमिताभ बच्‍चन, रानी मुखर्जी की फिल्म Black, OTT पर हुई रिलीज - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

अमिताभ बच्‍चन, रानी मुखर्जी की फिल्म Black, OTT पर हुई रिलीज

black

मास्टरपीस मानी जाने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' लंबे समय के बाद OTTOTT पर प्रस्तुत कि गई है। 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने मुख्य रूप में भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शको द्वारा जबरदस्त सराहना मिली थी। फिल्म को न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। बिल्कुल अलग विषय होने के बावजूद, BlackBlack ने सिनेमाघरों में अच्छी खासी कमाई की थी। दर्शक कई वर्षो से इस फिल्म के OTT पर आने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। Black को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। आपको याद होगा कि संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी भी नेटफ्लिक्स पर आएगी, जिसका पहला टीजर कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने जारी किया था।
फिल्म Black एक शिक्षक और उसके अंधे छात्र की दिल को छू लेने वाली कहानी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी OTT रिलीज की जानकारी साझा करते हुए लिखा, कि ब्लैक को रिलीज हुए 19 वर्ष हो चुके हैं। हम आज नेटफ्लिक्स पर इसकी पहली डिजिटल रिलीज़ का जश्न मना रहे हैं। BlackBlack में अमिताभ बच्चन ने देबराज सहाय नाम के शिक्षक की भूमिका निभाई थी। वह अपना जीवन अंधी महिला मिशेल मैकनेली को शिक्षित करने में समर्पित कर देता है। Black को न सिर्फ दर्शकों ने सराहा, बल्कि फिल्म को सम्मान से भी नवाजा गया था। Black को 11 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। इनमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages