Skyworth A4E 4K TV: नवीनतम टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ हुआ लाँच - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

Skyworth A4E 4K TV: नवीनतम टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ हुआ लाँच

Skyworth TV

Skyworth ने अपनी नई 4K टीवी रेंज Skyworth A4E लॉन्च की है। यह टीवी सीरीज 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज में उपलब्ध है। इसमें LCD पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस और 130 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट भी है। A55 और A75 डुअल कोर चिपसेट्स के साथ यह टीवी आता है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का भी विकल्प है।
Skyworth A4E 4K TV 55 इंच साइज की कीमत 2199 युआन(लगभग 25,318 रुपये) है, जबकि 85 इंच साइज की कीमत 5599 युआन(लगभग 64,500 रुपये) है।

Skyworth A4E 4K TV की विशेषताएं

इस स्मार्ट TV में 55 इंच से लेकर 85 इंच साइज के LCD पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस, 130 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट, और डुअल कोर A55 और A75 चिपसेट्स हैं। यह टीवी Cool Open System 9.2 पर चलता है और इसमें 50W के डुअल बैंड स्पीकर्स, आई प्रोटेक्शन, और मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेनसेशन (MEMC) सपोर्ट भी है। HDMI 2.1, USB 3.0, और डुअल बैंड WiFi कनेक्टिविटी के लिए भी इसमें ऑप्शन्स हैं। इसमें Youku ZREAL Frame Enjoyment Zone फीचर दिया गया है जिसमें हाई फ्रेम रेट 4K रिजॉल्यूशन कंटेंट देखा जा सकता है। 85 इंच साइज मॉडल में एक ऑडियो विजुअल मैचिंग सिस्टम भी है जो पर्सनलाइज्ड एनवायरमेंटल कैलिब्रेशन देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages