today current affairs: ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 2 मार्च 2024

today current affairs: ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स



current affairs


भारतीय विज्ञान संस्थान

आईआईएससी के शोधकर्ताओं ने एक सिंथेटिक मानव एंटीबॉडी बनाई है। जो कोबरा, किंग कोबरा क्रेट और ब्लैक मांबा जैसे एलाप सांपों द्वारा उत्पादित शक्तिशाली न्यूरो टॉक्सिन को निष्क्रिय करने में सक्षम है। एला पिड्स विषैली सांपों का एक विविध परिवार है। जिसके सामने खोखले नके दांत होते हैं जो जहर फैलाते हैं और इसमें वैश्विक स्तर पर विभिन्न निवास में 300 प्रजातियां शामिल हैं।

लोकपाल अध्यक्ष

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएम खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतुराज अवस्थी को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में चुना गया है। गौरतलब है कि 27 मई 2024 को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से लोकपाल अपने नियमित प्रमुख के बिना कार्यरत है। यह एक बहु सदस्य निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य होते हैं। लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम 2013 में संघ के लिए लोकपाल और राज्यों के लिए लोकायुक्त की स्थापना का प्रावधान है। यह संस्था बिना किसी संवैधानिक स्थिति के वैधानिक निकाय है। लोकपाल वो अधिकारी या व्यक्ति होते हैं। जो कुछ लोग पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों और संबंधित मामलों की जांच करते हैं। लोकपाल के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत एक अंतर सरकारी निकाय है। जिसका कार्य विश्व भर में मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2006 में स्थापित परिषद ने मानवाधिकार पर पूर्व संयुक्त राष्ट्र आयोग का स्थान लिया। मानवाधिकार उच्चायुक्त का कार्यालय मानवाधिकार परिषद के सचिवालय के रूप में कार्य करता है।

भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र यानी इन स्पेस को स्वायत रूप से अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने, मार्गदर्शन करने तथा अधिकृत करने का अधिकार प्राप्त है। इस उद्देश्य के लिए एन स्पेस समय-समय पर दिशा निर्देश और प्रक्रियाएं जारी करेगा। जिससे अन्य बातों के अलावा व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। गैर सरकारी संस्थाओं यानी एनजी को इन स्पेस नियमों के तहत व्यापक अंतरिक्ष गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति है। जिसमें अंतरिक्ष और जमीनी संपत्तियों की तैनाती एवं संचार, रिमोट सेंसिंग एवं नेविगेशन जैसी सेवाएं प्रदान करना शामिल है।

अटलांटिक चार्टर

अमेरिक राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट और ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टर चर्चिल द्वारा 14 अगस्त 19 41 को न्यू फाउंडलैंड में सरकार के दो प्रमुखों की बैठक के बाद जारी एक संयुक्त घोषणा थी। अटलांटिक चार्टर को बाद में वर्ष 1942 में संयुक्त राष्ट्र की घोषणा में संदर्भ द्वारा शामिल किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 80 वर्ष पुराने अटलांटिक चार्टर के संस्करण पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को एक प्रमुख योजना के रूप में पेश किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवारों को एलपीजी जैसे स्वक्ष रसोई ईंधन उपलब्ध कराना था। योजना के लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से अपने बैंक खातों में सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए पहल योजना से भी जुड़ सकते हैं। इस योजना से लाभान्वित होने वाले पात्र लाभार्थियों को एसईसीसी 2011 अथवा एससी एसटी परिवारों पीएम एवाई ए एवाई वनवासियों एमबीसी चाय या पूर्व चाय बागान जनजातियों, नदी द्वीप निवासियों के तहत अहर्ता प्राप्त करनी होगी। वे 14 सूत्रीय घोषणा प्रस्तुत करके गरीब परिवार के तहत लाभार्थी होने का दावा कर सकते सते हैं।

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस

यूपीआई भारत की मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली है जिसे वर्ष 2016 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित किया गया था। यह व वर्चुअल भुगतान पते के माध्यम से 24 * 7 भुगतान को सक्षम करती है। यूपीआई विभिन्न बैंकिंग सेवाएं निर्बाध फंड ट्रांसफर और व्यापारी भुगतान की पेशकश कर कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लीकेशन में एकीकृत करता है। है भूटान, नेपाल, यूएई, सिंगापुर, श्रीलंका, मॉरिशस और फ्रांस एकमात्र देश है जहां भारत ने औपचारिक रूप से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई लॉन्च किया है।

भारतीय मसाला बाजार

भारत विश्व का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक है और साथ ही यह मसालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा निर्यातक भी है। भारत अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन यानी आईएसओ द्वारा सूचीबद्ध 109 किस्मों में से लगभग 75 का उत्पादन करता है। सबसे अधिक उत्पादित एवं निर्यात किए जाने वाले मसाले काली मिर्च, इलायची, मिर्च, अदरक हल्दी, धनिया, जीरा, अजवाइन, सौंफ, मेथी, लहसुन, जायफल तथा जावित्री, करी पाउडर, मसाला तेल एवं ओलियो रेसिन है।

रायसीना डायलॉग

यह भू राजनीति एवं भू अर्थशास्त्र पर एक वार्षिक सम्मेलन है। जिसका उद्देश्य विश्व के सामने आने वाले सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण मुद्दों का समाधान करना है। दिल्ली स्थित थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन यानी ओ आरएफ भारत के विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में सम्मेलन की मेजबानी करता है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन यानी एमएससी जर्मनी के म्यूनिख में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एमएससी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर चर्चा के लिए प्रमुख मंचों में से एक है। सांगरी ला डायलॉग इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज यानी आईआईएसएस द्वारा सिंगापुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला शांगरी ला डायलॉग एशिया प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages