भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

job

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। अगर आपके पास भी इन पदों से जुड़ी योग्यताएं हैं तो आप यूआईडीएआई में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पदों पर नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अगर आप भी आधार अधिकारी बनना चाहते हैं तो 13 जून से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। अगर आप भी सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो पहले दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ लें।

आवेदन करने की पात्रता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई प्रासंगिक योग्यताएं होनी चाहिए।

आयु सीमा 

जो भी उम्मीदवार यूआईडीएआई भर्ती 2024 के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि तक उन उम्मीदवारों की आयु सीमा 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।

वेतन 

    1. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर- जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चयनित होंगे उन्हें वेतन के रूप में 35400 रुपये से 112400 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
    2. असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर- इन पदों के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.






ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहिए और इसे निदेशक(एचआर), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) को जमा करना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages