ये योगासन पेट की चर्बी कम करने में करते हैं मदद - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

ये योगासन पेट की चर्बी कम करने में करते हैं मदद

belly fat exercise

महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं। दरअसल, कई पुरुषों का वजन ज्यादा नहीं होता लेकिन निकला हुआ पेट सेहत के लिए हानिकारक होता है। पेट के आसपास चर्बी जमा होने के कारण पेट बाहर निकल जाता है जो देखने में भी भद्दा लगता है। डाइटिंग इस प्रकार की पेट की चर्बी को कम करने में मदद नहीं करती है। इसके लिए नियमित रूप से किए जाने वाले योगासन तेजी से परिणाम दिखाते हैं और ढीले पेट को कम करने में मदद करते हैं। जानिए कौन से हैं वो योगासन:

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन महिलाओं के पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के अलावा पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर टिकाएं। दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को पीठ से ऊपर उठाएं। इस दौरान कूल्हे और कमर ऊपर उठने चाहिए और कंधे जमीन पर टिके रहने चाहिए। इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

नौकासन

नौकासन करने के लिए चटाई पर लेट जाएं और अपने पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को इस तरह उठाएं कि शरीर नाव का आकार बना ले। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

बालासन

बालासन करने के लिए एक योगा मैट पर घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर रखें। ताकि सारा भार एड़ियों पर रहे। अब आगे की ओर झुकें और छाती को जांघों पर लगाएं। साथ ही अपने माथे को ज़मीन से छूने की कोशिश करें। प्रारंभिक अभ्यास में यह संभव नहीं है, लेकिन लगातार अभ्यास के बाद यह होने लगेगा। इस क्रिया को प्रतिदिन 4-5 बार करने का अभ्यास करें। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages