सरकार ने लॉन्च किया myCGHS iOS ऐप - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

सरकार ने लॉन्च किया myCGHS iOS ऐप

myCGHS iOS app

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव ने myCGHS iOS ऐप लांच किया। इसे केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना यानी सीजीएचएस के लाभार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड सूचना और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के सरकार के विजन के अनुरूप है। यह ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी एनआईसी हिमाचल प्रदेश और एनआईसी स्वास्थ्य टीम की तकनीकी टीमों द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की सुविधा प्रदान करता है। इसमें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की बुकिंग, सीजीएचएस कार्ड और इंडेक्स कार्ड डाउनलोड करना, दवा के इतिहास की जांच करना, आसपास के वेलनेस सेंटर का पता लगाना और अन्य शामिल है। ऐप में प्रमाणीकरण और एम पिन की कार्यक्षमता जैसी सुरक्षा विशेषताएं हैं, जो यूजर्स के डाटा की गोपनीयता और अखंडता को सुनिश्चित करती है। इसी के साथ ऐप अब ios और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के बारे में यह एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा योजना है। इसकी स्थापना साल 1954 में सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से से की गई थी। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों, पेंशन भोगियों और उनके आश्रितों को लाभ प्रदान किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages