भारत को मिला दूसरा c295 विमान - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

भारत को मिला दूसरा c295 विमान

C295 Aircraft

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने स्पेन में एयर बस से अपने दूसरे c295 विमान की डिलीवरी ले ली है। यह इसके पुराने एवरो 748 बेड़े को बदलने के लिए तैयार है। सितंबर 2021 में भारत ने 21,935 करोड़ की लागत से IAIAF के पुराने एव बेड़े को बदलने के लिए 56 एयर बस c295 विमानों के अधिग्रहण को औपचारिक रूप दिया था। ऑर्डर किए गए कुल 56 विमानों में से 16 का उत्पादन एयरबस द्वारा स्पेन के सेविले में किया जाना था, शेष 40 c295 का निर्माण और संयोजन टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में गुजरात के वड़ोदरा में एक फाइनल असेंबली लाइन यानी FAL में किया जाएगा।
यह समसामयिक तकनीक वाला 5 से 10 टन क्षमता का परिवहन विमान है। यह एक बहुमुखी और कुशल सामरिक परिवहन विमान है जो कई अलग-अलग मिशों को अंजाम दे सकता है। यह विमान सभी मौसम की परिस्थितियों में बहुउद्देशीय संचालन कर सकता है। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया सैनिकों और कार्गो के पैरा ड्रॉपिंग के लिए एक रैंप दरवाजा है। यह शॉर्ट टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकते हैं। यह 260 किमी की अधिकतम क्रूज गति पर 9 टन तक पेलोड या 71 सैनिकों को ले जाने में सक्षम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages