जाने सांपों के बारे में रोचक जानकारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 30 मई 2024

जाने सांपों के बारे में रोचक जानकारी

snakes

अगर आपको सांपों में दिलचस्पी है, तो हम आपके लिए रोचक जानकारी लेकर आए हैं। आपको सांपों से जुड़ी कई रोचक जानकारी मिलेगी। जैसे, क्या आप जानते हैं कि किंग कोबरा के लैटिन नाम का क्या मतलब है? या दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है। यकीन मानिए, हम आपको जो जानकारी देने जा रहे हैं, उसमें से कई जानकारियां आपको नहीं पता होंगी।

प्रश्न- दुनिया में साँपों की कितनी प्रजातियाँ हैं?
उत्तर- दुनिया में साँपों की 3000 से ज़्यादा प्रजातियाँ हैं।

प्रश्न- सांप की उम्र कितनी होती है?
उत्तर- सांप की उम्र उसकी प्रजाति पर निर्भर करती है। कॉर्न स्नेक 5-10 साल तक जीवित रहते हैं, बॉल पाइथन करीब 20-30 साल तक जीवित रहते हैं।

प्रश्न- भारत का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?
उत्तर- इंडियन रॉक पायथन भारत में पाया जाने वाला सबसे बड़ा सांप है। इसकी लंबाई 16-20 फीट होती है।

प्रश्न- सांप 24 घंटे में कितनी देर सोते हैं?
उत्तर- सांप हर दिन करीब 16-17 घंटे सोते हैं।

प्रश्न- किस सांप के दांत सबसे लंबे होते हैं?
उत्तर- पश्चिमी अफ्रीका में पाए जाने वाले नॉर्थ गैबून वाइपर (बिटिस राइनोसेरोस) सांप के दांत सबसे लंबे होते हैं। इनके दांतों का आकार दो इंच तक होता है। गैबून वाइपर में शक्तिशाली जहर होता है।

प्रश्न- अगर एक सांप दूसरे सांप को काट ले तो क्या होगा?
उत्तर- नॉर्थ कोलोराडो यूनिवर्सिटी में बायोलॉजिकल साइंसेज के प्रोफेसर और जहरीले सांपों के विशेषज्ञ स्टीफन मैकेसी के मुताबिक, सांपों के खून में अपनी ही प्रजाति के सांपों के जहर के खिलाफ एंटीबॉडी होती हैं। इसलिए, अगर एक ही प्रजाति के दो सांप एक दूसरे को काट लें, तो जहर का कोई असर नहीं होगा। लेकिन अगर अलग-अलग प्रजाति के सांप एक-दूसरे को काट लें, तो एक की मौत हो सकती है।

प्रश्न- सांप का जहर कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- सांप का जहर तीन प्रकार का होता है- हेमोटॉक्सिक, साइटोटॉक्सिक और न्यूरोटॉक्सिक।

प्रश्न- किंग कोबरा का लैटिन नाम 'ओफियोफैगस हन्ना' है। इसका क्या मतलब है?
उत्तर- ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार, ओफियोफैगस का मतलब सांप खाने वाला और हन्ना का मतलब पेड़ पर रहने वाली अप्सरा है।

प्रश्न- किस महाद्वीप पर साँप नहीं पाए जाते हैं?
उत्तर- अंटार्कटिका महाद्वीप पर साँप नहीं पाए जाते हैं।

प्रश्न- दुनिया का सबसे जहरीला साँप कौन सा है?
उत्तर- दुनिया का सबसे जहरीला साँप इनलैंड ताइपन है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages