current affairs: आज के ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

current affairs: आज के ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स की श्रृंखला में एमएसडी न्यूज़ चैंनल सभी दर्शको का स्वागत करता है, तो आए जानते है आज के करंट अफेयर्स के बारे में


जेनेवा में यूनाइटेड नेशंस(UN) के हेडक्वार्टर में इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स डे 2024 का आयोजन किया गया। इसमें UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय महिला पीसकीपर मेजर राधिका सेन को सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया। मेजर राधिका सेन को यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वे भारतीय त्वरित तैनाती बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक ईस्ट कांगो में तैनात थीं। मेजर राधिका मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। 30 वर्षीय राधिका ने बायोटेक इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है। मेजर राधिका सेन ने 2016 में इंडियन आर्मी जॉइन की थी। वे मेजर सुमन गवानी के बाद यह अवॉर्ड पाने वाली दूसरी भारतीय महिला पीसकीपर हैं। मेजर सुमन गवानी साउथ सूडान में तैनात थीं और उन्हें 2019 में यह अवॉर्ड दिया गया था।

भारतीय सेना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हरित और टिकाऊ परिवहन समाधानों को शामिल करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और IOCL के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य मौजूद थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना को हाइड्रोजन ईंधन सेल बस मिली, जो इस सहयोग की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और टिकाऊ परिवहन को आगे बढ़ाना है।

प्राइवेट स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने मिसाइल अग्निबाण (सबऑर्बिटल टेक डेमोंस्ट्रेटर) SoRTed-01 लॉन्च की। इस मिसाइल को सतीश धवन स्पेस सेंटर में देश के पहले और इकलौते प्राइवेट लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया। अग्निबाण एक सिंगल-स्टेज वाला रॉकेट है, जो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पर काम करता है। यह भारत का इकलौता ऐसा रॉकेट इंजन है, जो गैस और लिक्विड दोनों तरह के ईंधन से चलता है। इस इंजन की असेंबलिंग IIT मद्रास में अग्निकुल की फैसिलिटी में हुई। अग्निबाण रॉकेट ऑर्बिट में 300 किग्रा का पेलोड 700 किमी की ऊंचाई तक ले जा सकता है। इससे पहले चार बार अग्निबाण को  लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, लेकिन टेस्ट फेल रहा था।

भारतीय आर्मरेसलर्स ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में सात पदक जीते: एक स्वर्ण और छह कांस्य। श्रीमत झा ने बाएं हाथ के पैरा वर्ग में भारत का एकमात्र स्वर्ण और दाएं हाथ के पैरा वर्ग में कांस्य पदक जीता। लक्ष्मण सिंह भंडारी और सचिन गोयल ने क्रमशः दो और एक कांस्य पदक जीता। इबी लोलेन ने महिला वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।

भारत ने स्वदेशी रुद्रम-II एयर-टु-ग्राउंड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के तट से सुखोई-30 MKI फाइटर प्लेन से इसे लॉन्च किया गया। फ्लाइट टेस्ट में इसके सभी रेंज ट्रेकिंग इंस्ट्रूमेंट जैसे- इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार और टेलिमेट्री स्टेशन पर नजर रखी गई। इसकी सभी तकनीकों का प्रदर्शन अच्छा रहा। DRDO की बनाई 350 किमी की स्ट्राइक रेंज वाली ये मिसाइल नई जेनेरेशन की एंटी-रेडिएशन मिसाइल है। यह जमीन पर बने दुश्मन के सर्विलांस, कम्युनिकेशन, रडार, कमांड और कंट्रोल सेंट्रर्स को नष्ट कर सकती है। यह लॉन्चिंग से पहले और उसके बाद भी टारगेट को लॉक कर सकती है। इससे पहले अक्टूबर 2020 में रुद्रम-I मिसाइल का फाइनल टेस्ट किया गया था। इस मिसाइल की रेंज 150 किमी थी और ये INS-GPS नेविगेशन सिस्टम से लैस थी।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भारतीय शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को 2023 के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता का पुरस्कार मिला। MONUSCO के साथ सेवा करते हुए, उन्होंने एंगेजमेंट प्लाटून का नेतृत्व किया, सामुदायिक अलर्ट नेटवर्क की स्थापना की और मिश्रित लिंग गश्ती का संचालन किया। उनके प्रयासों में स्थानीय लोगों को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना, महिलाओं को  सशक्त बनाना और एक सुरक्षित, समावेशी वातावरण को बढ़ावा देना शामिल था।

नॉर्थ कोरिया ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों का टेस्ट किया। यह टेस्ट ईस्ट सी (सी ऑफ जापान) में किया गया। साउथ कोरिया और जापान की सेना ने भी इस बात की पुष्टि की और इसकी कड़ी निंदा की है। यह मिसाइलें करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद समुद्र में गिर गईं। नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल परीक्षण साउथ कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर बातचीत के दौरान किया। इससे पहले 14 मार्च को नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति और तानाशाह किम जोंग उन ने टैंक का परीक्षण किया था। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हथियारों की टेस्टिंग पर प्रतिबंध लगाए हैं।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए। वे फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए। x.AI ने $18 बिलियन (1.50 लाख करोड़ रुपए) के प्री-मनी वैल्यूएशन पर $6 बिलियन (50 हजार करोड़ रुपए) जुटाए। इलॉन मस्क ने 9 मार्च 2023 को x.AI कंपनी को बनाया था। इलॉन मस्क की नेटवर्थ 209.7 बिलियन डॉलर (करीब 17.48 लाख करोड़ रुपए) है। जेफ बेजोस करीब 16.73 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 200.7 बिलियन डॉलर (करीब 16.61 लाख करोड़ रुपए) है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 113.5 बिलियन डॉलर (करीब 9.46 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। गौतम अडाणी लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 86.3 बिलियन डॉलर(7.19 लाख करोड़ रुपए) है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 'RBI रिटेल डायरेक्ट' का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इसके जरिए रिटेल निवेशक गवर्नमेंट सिक्योरिटीज को ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में रिटेल निवेशकों का पार्टिसिपेशन बढ़ाने के लिए नवंबर 2021 में रिटेल डायरेक्ट स्कीम लॉन्च की गई थी। तब से रिटेल निवेशक अधिकारिक वेबसाइट के जरिए सरकारी बॉन्ड्स में निवेश करते हैं। RBI की रिटेल डायरेक्ट स्कीम निवेशकों को सरकारी सिक्योरिटीज (जी-सेक) ऑनलाइन प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों बाजारों से खरीदने की अनुमति देती है। छोटे निवेशक अब इसके जरिए एक गिल्ट सिक्योरिटीज अकाउंट खोलकर सरकारी बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं। यह अकाउंट रिजर्व बैंक के साथ खुलता है, जिसे रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (RDG) अकाउंट बोला जाता है।

RBI गवर्नर ने तीन प्रमुख पहलों का अनावरण किया: प्रवाह पोर्टल, रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप और एक फिनटेक रिपॉजिटरी। प्रवाह RBI से प्राधिकरण, लाइसेंस और विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित वेब-आधारित पोर्टल है। प्रमुख विशेषताओं में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना, स्थिति ट्रैकिंग, प्रश्नों के उत्तर और समय पर निर्णय शामिल हैं।






current affairs













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages