कई वर्षो बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 31 मई 2024

कई वर्षो बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

astro


वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलकर त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और धरती पर पड़ता है। आपको बता दें कि 31 मई को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र और बृहस्पति पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में इन ग्रहों की युति चतुर्ग्रही योग बनाएगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही इन राशियों के धन में अपार वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

कुंभ राशि

चतुर्ग्रही योग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चौथे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने के लिए यह बहुत ही उपयुक्त समय है। इस समय आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। साथ ही अगर आप रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों से हर तरह का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग अभी तक अविवाहित हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं अगर निजी रिश्तों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य पहले से बेहतर रहेगा और आप अपने जीवन से काफी संतुष्ट रहेंगे।

कन्या राशि

चतुर्ग्रही योग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली में करियर और व्यापार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages