Tecno की नई स्मार्टफोन सीरीज 'Camon 30 5G' बहुत जल्द भारत में होगी लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशंस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 13 मई 2024

Tecno की नई स्मार्टफोन सीरीज 'Camon 30 5G' बहुत जल्द भारत में होगी लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशंस

Camon 30 5G

Tecno की नई स्मार्टफोन सीरीज 'Camon 30 5G' जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। माना जा रहा है कि ब्रांड भारत में Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G स्मार्टफोन ला रहा है। इन फोन्स को इसी साल फरवरी में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। भारत आने वाले Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G के ज्यादातर फीचर्स वैश्विक बाजारों में उपलब्ध डिवाइस जैसे ही होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, Camon 30 5G में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ 3 सेंसर दिया जाएगा। आगे की तरफ यह फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर से लैस होगा।
Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
उम्मीद है कि दोनों डिवाइस में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। Camon 30 Premier 5G का रिफ्रेश रेट 144 Hz होगा, जबकि Camon 30 5G का रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। यह फोन मीडियाटेक के डायमेंशन 7020 प्रोसेसर से लैस होगा, प्रीमियर मॉडल में डायमेंशन 8200 अल्ट्रा चिपसेट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन फीचर्स की पुष्टि करेगी और आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारी भी साझा करेगी।
माइक्रोसाइट को देखने से साफ है कि कंपनी आगामी Camon सीरीज के कैमरों पर फोकस कर रही है। साथ ही डिजाइन भी हॉट बताया जा रहा है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। माना जाना चाहिए कि 'Camon 30 5G' सीरीज भारत में इसी महीने या जून की शुरुआत में लॉन्च होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages