WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए पेश किया नया सेफ्टी फीचर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 13 मई 2024

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए पेश किया नया सेफ्टी फीचर

whatsapp

व्हाट्सएप की ओर से जल्द ही एक नया फीचर पेश किया जा रहा है, जो प्रेमियों के दिलों को तोड़ने का काम करेगा। दरअसल, काफी समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ व्हाट्सएप यूजर्स अपने पसंदीदा लोगों की प्रोफाइल पिक्चर के स्क्रीनशॉट लेते हैं और फिर उन्हें यूजर की इजाजत के बिना अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ने ऐसे लोगों पर रोक लगाने के लिए एक खास फीचर पेश किया है, जो अब किसी की प्रोफाइल पिक का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।
फिलहाल यह फीचर व्हाट्सएप ने अभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। सूत्रों से पता चला है कि, जब यह नया फीचर रोलआउट होगा, तो अगर कोई आपकी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेना चाहता है, तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें बताया जाएगा कि कौन आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेना चाहता है। इस तरह आप उस व्यक्ति को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही प्रोफाइल फोटो को सभी यूजर्स को दिखने से रोकने के लिए आप सेटिंग्स में बदलाव भी कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि व्हाट्सएप का नया फीचर सुरक्षा के लिहाज से काफी मददगार साबित होगा और आपकी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगाएगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। हालाँकि, चिंता अभी भी बनी हुई है, क्योंकि स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगाने के बावजूद भी कोई दूसरे फोन से फोटो क्लिक कर सकता है। इस तरह से फोटो का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिसके लिए शायद WhatsApp को काम करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages