वैशाख अमावस्या के अचूक उपाय जो बदल देंगे आपकी किस्मत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 7 मई 2024

वैशाख अमावस्या के अचूक उपाय जो बदल देंगे आपकी किस्मत

Vaishakh Amavasya

हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन को बहुत महत्व दिया गया है। इस साल वैशाख मास की अमावस्या 8 मई, बुधवार को पड़ रही है। विद्वानों के अनुसार कहा गया है कि इस विशेष तिथि पर दान-पुण्य करना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर कुछ चीजें चढ़ाता है, जिसका महत्व शास्त्रों में बताया गया है, तो उसे शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें:
  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या तिथि पर चंद्रमा गायब हो जाता है और उसकी स्थिति कमजोर होने लगती है। यदि कोई व्यक्ति पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाता है तो उसकी कुंडली में स्थिति मजबूत हो जाती है। इसलिए वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर तांबे के लोटे से दूध चढ़ाना चाहिए।
  2. 8 मई को पड़ने वाली वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर तिल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ पर तिल चढ़ाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है, इसके अलावा पितृ दोष भी दूर होता है।
  3. यदि कोई व्यक्ति वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाता है तो कहा जाता है कि पेड़ की पूजा के दौरान जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जिस घर में वास्तुदोष होता है उससे भी मुक्ति मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages