Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक कुकर अब आपकी कुकिंग को और भी आसान बना देगा; इसमें आपको मिलेंगे कई शानदार फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक कुकर अब आपकी कुकिंग को और भी आसान बना देगा; इसमें आपको मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Xiaomi new electric cooker

Xiaomi ने हाल ही में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L (MEC01) लॉन्च किया है। यह कुकर 1000W की पावर के साथ आता है और इसमें NTC सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल की सुविधा है, जिससे आप हर प्रकार के खाने को आसानी से पका सकते हैं। इसमें पांच तापमान स्तर दिए गए हैं: धीमी स्पीड के लिए 1-2 लेवल, स्टीमिंग के लिए 3-4 लेवल और उबालने के लिए 5 लेवल। इसके साथ ही, आप स्टीमिंग भी कर सकते हैं।
इस कुकर में आपको छह प्रीसेट मोड मिलते हैं, जैसे कि 
  1. हॉटपॉट
  2. स्टीमिंग
  3. नूडल्स
  4. सूप
  5. कस्टम सेटिंग्स 
  6. कीप वार्म
Xiaomi ने इस कुकर को चीन में 169 युआन(लगभग 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है।
Xiaomi Mijia इलेक्ट्रिक कुकर का वजन 1.4 किलोग्राम है और इसमें एक अलग स्टीमिंग सेक्शन भी है। अंडे पकाने के लिए एक एग स्लॉट भी मौजूद है और पानी जमा होने से बचाने के लिए इसमें बेस ड्रेनेज होल है। खाने को बिना खोले चेक करने के लिए एक ट्रांसपेरेंट ढक्कन भी दिया गया है। खाना पकाने के बाद, यह डिवाइस 8 घंटे के वार्मिंग मोड पर स्विच हो जाता है ताकि खाना लंबे समय तक गरम रहे। साथ ही, एक मैनुअल वार्मिंग मोड भी है जिसमें आप 24 घंटे तक तापमान सेट कर सकते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से, इस Xiaomi प्रोडक्ट में संवेदनशील थर्मोस्टेट है जो पानी के लेवल को मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर हीटिंग को बंद कर देता है। इसमें एक ब्लास्ट-प्रूफ ग्लास लिड और स्टीमर हीट-रेजिस्टेंट PP (पॉलीप्रोपाइलीन) से बना है।
इसमें हॉटपॉट, स्टीमिंग, नूडल्स, सूप, कस्टम सेटिंग्स और कीप वार्म के मोड्स मिलते हैं। पांच लेवल तक के तापमान विकल्प के साथ, Xiaomi Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L आपको फास्ट और इफेक्टिव खाना पकाने का भरोसा दिलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages