boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

boAt Nirvana Ivy TWS earbuds

ऑडियो की दुनिया में मशहूर ब्रैंड boAt ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स, boAt Nirvana Ivy, लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स 11mm के डायनैमिक ड्राइवर्स से लैस हैं और 360 डिग्री साउंड का बेहतरीन अनुभव देते हैं। इनका खास फीचर हेड ट्रैकिंग है, जिससे जब आप अपना सिर घुमाते हैं, साउंड उसी हिसाब से आपके कानों तक पहुंचता है।

boAt Nirvana Ivy की कीमत:

boAt Nirvana Ivy की कीमत 2,999 रुपये है। ये ईयरबड्स गनमेंटल ब्लैक, गनमेंटल वाइट, और क्वार्ट्ज साइन रंगों में उपलब्ध हैं। आप इन्हें 4 सितंबर से boAt की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, रिलायंस डिजिटल, और क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खरीद सकते हैं।

boAt Nirvana Ivy की स्पेसिफिकेशन्स:

boAt Nirvana Ivy में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये बोट सिग्नेचर साउंड के साथ 360° स्पैटियल ऑडियो का अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें हेड ट्रैकिंग फीचर भी है, जो आपके हेड मूवमेंट के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है।
इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) का भी फीचर है, जो बाहरी शोर को 50 डेसिबल तक कम कर सकता है। Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी के साथ, ये बड्स किसी भी डिवाइस से फटाफट कनेक्ट हो जाते हैं।

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी:

boAt Nirvana Ivy के केस में 400mAh की बैटरी है और प्रत्येक बड में 40mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स 50 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से ये बड्स 240 मिनट तक चल सकते हैं। IPX5 रेटिंग के साथ, ये बड्स पानी की छींटों और धूल से सुरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages