जालंधर के छात्रों ने बी.एस.सी. (आईटी) के पहले सेमेस्टर में दिखाया शानदार प्रदर्शन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 28 मार्च 2025

जालंधर के छात्रों ने बी.एस.सी. (आईटी) के पहले सेमेस्टर में दिखाया शानदार प्रदर्शन

BCS IT

जालंधर: डायरेक्टर कम-जिला रक्षा सेवाए कल्याण अधिकारी जालंधर कमांडर बलजिंदर सिंह विरक (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय में चलाए जा रहे सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन आई.टी. पहले सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है।
जिला रक्षा सेवाए कल्याण अधिकारी ने आगे बताया कि बी.एस.सी. (आईटी) के पहले सेमेस्टर में किरणदीप कौर ने 7.88 एसजीपीए लेकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि तनीष कौर तथा आकाशदीप सिंह ने 7.84 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरा और 7.68 एसजीपीए के साथ करण कौशल दूसरे ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त है।
जिला रक्षा सेवाए कल्याण अधिकारी ने छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज प्रिंसिपल, प्रो. हरजीत कौर (कंप्यूटर विभाग की प्रमुख), प्रो. मंजीत कौर, प्रो. रवीना, सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह, सुपरडेंट विकास और पूरे स्टाफ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages