जालंधर में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया', लालबाजार में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 31 अगस्त 2025

जालंधर में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया', लालबाजार में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव

Ganesh Chaturthi


जालंधर: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित भव्य गणेश उत्सव में गणपति बप्पा लालबाज़ार में विराजमान हुए इस पवित्र मौके पर जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री चंदन भगत और समाजसेवा में अग्रणी नाम श्री दिनेश अरोड़ा ने बप्पा के चरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

इस मौके पर चंदन भगत जी ने कहा:

"भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं वे सभी विपत्तियों को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं गणेश जी को दिशाओं के स्वामी माना जाता है, इसलिए उनके प्रतीक स्वरूप मूर्तियां मुख्य द्वार, वाहन और कार्यस्थलों पर स्थापित की जाती हैं"

वहीं, समाजसेवी दिनेश अरोड़ा जी ने कहा:

"हमारे प्राचीन ऋषियों ने दिव्यता को शब्दों के बजाय प्रतीकों में ढाला गणेश जी का स्वरूप, हाथी का सिर और मानव शरीर, एक गहरा आध्यात्मिक संकेत है कि वे हमारे अंदर भी विराजमान हैं गणेश चतुर्थी केवल उत्सव नहीं, आत्मबोध का पर्व है"

इस अवसर पर गणेश उत्सव को सफल बनाने में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे: सुभाष पाटिल (अध्यक्ष), शंकर पवार (उपाध्यक्ष), विक्रम पाटिल (ज़िला अध्यक्ष), प्रमोद पाटिल (युवा अध्यक्ष), विजय पवार (मंडल व्यवस्था प्रमुख), शिवाजी सूर्यवंशी (सुरक्षक), केवल कृष्ण लूथरा, हरजीत सिंह लूथरा, दीपा लूथरा (स्वर्णकार संघ, जालंधर), बॉबी धीर (यूथ स्वर्णकार संघ चेयरमैन), जतिंदर सहदेव (अध्यक्ष), भुवन मल्होत्रा (उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी), विनोद कपूर (महामंत्री), अमित चड्ढा और अन्य गणमान्य सदस्य

 

गणेश चतुर्थी 2025 की खास बातें:

गणेश पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages