सामान्य ज्ञान क्विज़: राजनीति, इतिहास, पर्यावरण और भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

Gk Quiz


📚 सामान्य ज्ञान क्विज़: राजनीति, इतिहास, पर्यावरण और भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

नीचे दिए गए प्रश्न आपके ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेंगे। ये सवाल UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।


प्रश्न 1:पॉलिटिक्स इन इंडिया’ किताब किस प्रसिद्ध लेखक द्वारा लिखी गई है?

उत्तर: रजनी कोठारी


प्रश्न 2: ग्लोबल वार्मिंग (भूमंडलीय तापन) का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में बढ़ोतरी


प्रश्न 3: सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत अपराध किस श्रेणी में आते हैं?

उत्तर: संज्ञेय और संक्षेपतः विचारणीय अपराध


प्रश्न 4: भारत की संघ मंत्रिपरिषद किस सदन के प्रति उत्तरदायी होती है?

उत्तर: लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी


प्रश्न 5: भारत के सांस्कृतिक इतिहास में 'पंचायतन' शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर: यह एक मंदिर निर्माण शैली को दर्शाता है


प्रश्न 6: विश्व प्रसिद्ध किलिमंजारो पर्वत किस देश में स्थित है?

उत्तर: तंजानिया (अफ्रीका महाद्वीप)


प्रश्न 7: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कौन-सी शक्ति विशेष न्यायालय को प्राप्त नहीं है?

उत्तर: पुलिस से भिन्न किसी अन्य व्यक्ति को अतिरिक्त जांच की अनुमति देना


प्रश्न 8: भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया था?

उत्तर: सारनाथ (उत्तर प्रदेश)


प्रश्न 9: भारत में 1951 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात कितना था?

उत्तर: प्रति 1000 पुरुषों पर 946 महिलाएं


प्रश्न 10: UPS का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: Uninterrupted Power Supply (अनइन्टरप्टेड पावर सप्लाई)


अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सवाल-जवाब जरूर याद रखें।