जैसे ही नया साल 2026 दस्तक देगा, आपके फाइनेंशियल नियम बदल सकते हैं। यह बदलाव सीधे आपके पैसे, बचत और खर्च को प्रभावित करेंगे। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि 1 जनवरी 2026 से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं, ताकि आप समय रहते अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें।
1. 8वें वेतन आयोग का ऐतिहासिक बदलाव
साल 2025 का अंत होने के साथ ही 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी में बड़े बदलाव की संभावना है। नए साल में सैलरी, बोनस और पेंशन से जुड़े नए नियम सामने आ सकते हैं।
2. लोन पर राहत: RBI ने घटाई रेपो रेट
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है। इसका सीधा असर आपके होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर पड़ेगा। जनवरी 2026 से कई बैंकों की ब्याज दरों में कमी की संभावना है, जिससे हर महीने की EMI में राहत मिलेगी।
3. क्रेडिट स्कोर अपडेट हर 14 दिन में
1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर हर दो हफ्ते (14 दिन) में अपडेट होगा। RBI ने सभी बैंकों और NBFCs को निर्देश दिया है कि वे कम से कम दो बार क्रेडिट ब्यूरो को जानकारी भेजें। इसका फायदा यह होगा कि आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार जल्दी दिखेगा।
4. रसोई गैस और हवाई ईंधन की कीमतें
1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस और कमर्शियल गैस) की नई कीमतें लागू हो सकती हैं। इसके अलावा हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जिसका असर एयर टिकट की कीमतों पर पड़ सकता है।
5. PAN और आधार लिंकिंग अनिवार्य
अगर आपने अभी तक अपना PAN कार्ड आधार से लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और कई ट्रांजैक्शन में समस्या आ सकती है। बिना लिंक किए PAN इनऑपरेटिव हो जाएगा।
6. राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तारीख
31 दिसंबर 2025 तक राशन कार्ड की e-KYC पूरी करना अनिवार्य है। यदि आपने समय पर KYC नहीं कराया, तो 1 जनवरी 2026 से राशन कार्ड पर राशन लेना बंद हो सकता है।
7. किसान ID (Farmer/Kisan ID) जरूरी
यूपी समेत देश के कई राज्यों में किसान ID बनवाने की प्रक्रिया जारी है। यह ID किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी है। बिना ID के किसानों के खातों में पैसों का ट्रांसफर नहीं होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें