वरियाना काम्प्लेक्स के पास जे.के प्लास्टिक इंडस्ट्री में बीती रात को अचानक आग लग गई। आग के कारण सभी सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा, दीवार भी ढह गई। यह घटना रात करीब साढ़े तीन बजे हुई। मकसूदा थाने को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची और फायर बिग्रेड को भी सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर 50 गाड़ी फायर बिग्रेड की पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शॉटसर्कट बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार आपको बतादें इस इंडस्ट्री में चप्पल बनाने का काम किया जाता था, रबड़ अंदर होने के चलते आग जल्द फ़ैल गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
Post Top Ad
अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment