ममता ने धनखड़ को बताया 'भ्रष्ट आदमी', कहा- 25 साल पुराने हवाला जैन मामले की चार्जशीट में राज्यपाल का नाम - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 28 जून 2021

ममता ने धनखड़ को बताया 'भ्रष्ट आदमी', कहा- 25 साल पुराने हवाला जैन मामले की चार्जशीट में राज्यपाल का नाम



मुख्य तथ्य:

ममता बनर्जी बोलीं राज्यपाल भ्रष्ट व्यक्ति

चार्जशीट निकालकर जांच लें राज्यपाल का नाम: ममता

हवाला जैन मामले की चार्जशीट में राज्यपाल का नाम


कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के रिश्ते तो जगजाहिर हैं, इसी बीच ममता ने धनखड़ को 'भ्रष्ट आदमी' कहकर आग में घी का काम किया है। सीएम ममता बनर्जी ने आज सोमवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यपाल (जगदीप धनखड़) भ्रष्ट व्यक्ति हैं, उनका नाम 1996 के हवाला जैन मामले की चार्जशीट में था। उनके इस बयान के बाद एक बार सियासी गलियारों में भूचाल आना तय है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब ममता से पूछा गया कि क्या उन्होंने हटाने के लिए पहले से लिखे तीन पत्रों के अलावा राज्यपाल के खिलाफ कोई नई अपील या कोई पत्र लिखा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि एक पत्रकार ने उन्हें सारी जानकारी भेजी है कि राज्यपाल का नाम हवाला जैन केस में भी था।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages