यूपी से पंजाब में सप्लाई की जा रही थी ड्रग्स, पांच गिरफ्तार - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

यूपी से पंजाब में सप्लाई की जा रही थी ड्रग्स, पांच गिरफ्तार


पटियाला : पटियाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो पंजाब के हैं जबकि तीन यूपी के हैं। गिरोह का मुखिया यूपी का एक केमिस्ट है, जो पिछले दो साल से इस ड्रग नेटवर्क को चला रहा था। पकड़े आरोपियों की पहचान सरवण सिंह निवासी गांव आशिके थाना मलवाला फिरोजपुर और गुरविदर सिंह निवासी गांव ब्लेर थाना भिखीविड, तरनतारन, राज विक्रम सिंह निवासी गांव बंथरा, थाना तिलहर, जिला शाहजहांपुर, यूपी,  शरद अवस्थी निवासी रेती मोहल्ला थाना आरसी मिशन जिला शाहजहांपुर, यूपी और रजत गोगिया निवासी कृष्णा नगर कालोनी थाना सदर बहार जिला शाहजहांपुर, यूपी को काबू किया है। इन आरोपियों से तीन लाख 14 हजार नशीली गोलियां, कैप्सूल, चार हजार नशीले टीके व पांच फोन बरामद किए गए है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages