स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दूसरी खुराक लेने की छूट उन विदेशी नागरिकों के लिए भी है, जिन्हें अपने देश लौटने की जरूरत है। पंजाब सरकार विदेश यात्रा करने वाले लोगों को 84 दिनों की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत COVID-19 की दूसरी खुराक लेने की अनुमति देगी।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण में इस छूट का लाभ उठाने के लिए, जिन लोगों को कुझ विशेष कारणों से विदेश यात्रा करने की आवश्यकता है, उन्हें यात्रा दस्तावेजों जैसे वीजा, कन्फर्म टिकट और यात्रा के लिए आवश्यक अन्य दस्तावेजों की एक प्रति प्रस्तुत करने के लिए कहा जा सकता है। जो यात्रा तात्कालिकता को सही ठहराते हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें