पंजाब में जारी हुई कोविड की नई गाइडलाइंस, अब राज्य में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

पंजाब में जारी हुई कोविड की नई गाइडलाइंस, अब राज्य में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी


पंजाब में तीसरी लहर की आशंका के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने आज गुरुवार को कोविड-19 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। ये अहम गाइडलाइंस 15 सितंबर तक जारी रहेंगी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, बाहरी राज्यों से पंजाब में आने वाले लोग चाहे वे सड़क मार्ग से पंजाब में आ रहे हों या हवाई मार्ग से, उन्हें 72 घंटे की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही उनको दोनों टीके लगे होने चाहिए। साथ ही लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। 150 लोग इनडोर में और केवल 300 लोग आउटडोर में इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक जिम, सिनेमा, रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages