पंजाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कोरोना की थमती रफ्तार के बीच एक बार फिर बच्चे कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। पंजाब राज्य देश में सबसे आगे है जहां सबसे ज्यादा बच्चे कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या से बच्चों के संक्रमित होने से अभिभावकों में कोविड की तीसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने सर्वे कराया था। इस सर्वे में राज्यों में संक्रमित बच्चों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। 30 दिन के आंकड़ों से पता चला है कि पंजाब के बच्चों में संक्रमण की दर 9.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। 9.6 फीसदी की दर से संक्रमण बढ़ने के साथ पंजाब देश का पहला राज्य है जहां सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित हुए हैं। ये आंकड़े इसलिए चिंताजनक हैं क्योंकि राज्य में 2 अगस्त से स्कूल खुल गए हैं और उसके बाद से बच्चों में संक्रमण बढ़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें