Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च, फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च, फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा


Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में कल 3 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारियों से पर्दा उठाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने टीज किया था कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, अब इस फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फोन Redmi 10 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर के जरिए Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता का संकेत दिया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आने वाला प्राइम फोन सबसे हल्की 6000mAh बैटरी से लैस होगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिससे जानकारी मिलती है कि इस फोन में स्टैंडर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। टीजर वीडियो में फोन की एक छोटी सी झलक भी देखने को मिली है, जिसमें आप होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन देख सकते हैं।

आपको बता दें, Realme 10 Prime स्मार्टफोन कल 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है।


पुराने लीक्स की मानें तो Redmi 10 Prime फोन Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर भी दिया गया है।
 

Redmi 10 प्राइम स्पेसिफिकेशन्स (उम्मीद)

अगर Redmi 10 Prime, Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्जन है, तो इसके स्पेसिफिकेशंस वही रहेंगे। इस फोन को पिछले हफ्ते 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz था। साथ ही फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस था, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया था। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2-मेगापिक्सल सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। Xiaomi कंपनी Redmi 10 Prime के साथ कल 3 सितंबर को नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स भी लॉन्च करने जा रही है। ये ईयरबड्स Redmi AirDots 3 हो सकते हैं, जिन्हें इसी साल चीन में पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages