डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, नाराज नेताओं को मनाने की बन रही है योजना - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, नाराज नेताओं को मनाने की बन रही है योजना


पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अलग पार्टी बनाने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेताओं, पंजाब से जुड़े मुद्दों और प्रमुख वादों को पूरा करने पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर यह मुलाकात दो घंटे से ज्यादा चली। बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इस बैठक में पंजाब से जुड़े मुद्दों, पार्टी की स्थिति और प्रमुख वादों को पूरा करने के संदर्भ में चर्चा की गई। चन्नी राहुल गांधी से ऐसे समय मिले हैं जब पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में अलग पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages