बैंक खुलते ही नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटी 16 लाख 93 हजार की नगदी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

बैंक खुलते ही नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटी 16 लाख 93 हजार की नगदी


जालंधर में आज सुबह बैंक खुलते ही लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीएनबी बैंक ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में आज हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर करीब 17 लाख(16 लाख 93 हजार) लूट लिए। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि तीन लुटेरे थे और बैंक खुलते ही पैदल ही वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी जैकट में तेज थार हथ्यार छुपा रखा था। उनके पास देसी कट्टा और पेचकास भी था। वह स्वीपर के साथ बैंक में घुसे और सभी कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। कैश का सुराग नहीं लगने पर कैशियर के आने का इंतजार करने लगे, कैशियर के बैंक में आते ही उन्होंने कैश लूट लिया। जाते जाते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।घटना के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages