SUV सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए भारत में लॉन्च हुई 5-डोर Maruti Suzuki Jimny, जानें इसके फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

SUV सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए भारत में लॉन्च हुई 5-डोर Maruti Suzuki Jimny, जानें इसके फीचर्स

Maruti Suzuki Jimny

मारुति सुजुकी ने आखिरकार ऑटो एक्सपो 2023 में जिम्नी का अनावरण किया है, जिसे देश में वैश्विक संस्करण से थोड़ा अलग स्पर्श मिलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स में भी कुछ अंतर देखने को मिलेगा। ये इंडिया-स्पेक Jimny 5-डोर SUV है, जिसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। जिम्नी के साथ कंपनी ने एक्सपो में FRONX नाम की एक और SUV भी लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों एसयूवी भारत में इस सेगमेंट की तस्वीर बदल देंगी। जैसा कि हमने बताया, देश में मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल कीमत की घोषणा नहीं की गई है। 
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जिम्नी साइज के मामले में बड़ी और मस्कुलर है। इसकी लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 1,645 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,590 मिमी है। एसयूवी 210 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। 5-डोर जिम्नी 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसका डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट जैसा ही है। अंदर की तरफ, जिम्नी में बटनों से भरा एक डैशबोर्ड है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सेंटर कंसोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जैसा कि हमने बताया इसे भारत में कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है। जिम्नी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 103बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।
मारुति सुजुकी जिम्नी को दो वेरिएंट्स- 
  1. जीटा 
  2. अल्फा 
में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages