भारत की पहली पॉड टैक्सी - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

भारत की पहली पॉड टैक्सी

pod taxi

उत्तर प्रदेश राज्य में भारत की पहली पॉड टैक्सी शुरू की जाएगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने भारत की पहली पॉड टैक्सी परियोजना के संशोधित डीपीआर और बोली दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। यह टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्मसिटी के बीच चलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 810 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। चलिए जानते हैं कि इस टैक्सी का रूट क्या होगा। तो ये पॉड टैक्सी नोएडा के जेवर हवाई अड्डे को सेक्टर 21 को फिल्मसिटी से जोड़ेगी। एक अनुमान के मुताबिक करीब 37,000 यात्री इन टैक्सियों में दैनिक आधार पर आवागमन कर सकेंगे। इसका रोड 12 से 14 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 12 स्टेशन होंगे। पॉड टैक्सी परियोजना वर्ष 2024 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
आए जानते हैं कि पॉड टैक्सी क्या होती है पॉड टैक्सी एक प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं जो बिना ड्राइवर के चलते हैं। ये छोटी ऑटोमैटिक कार की तरह होती हैं, जिसे निश्चित संख्या में यात्रियों को तीव्र गति के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए डिजाइन किया जाता है। ये आमतौर पर रॉड से बनाए स्टील फ्रेम पर चलाई जाती हैं। इन टैक्सियों को पर्यावरण अनुकूल व तेज और परिवहन के सबसे उन्नत साधनों में से एक माना जाता है। गौरतलब है कि कई पश्चिमी देशों में पॉड टैक्सी सार्वजनिक परिवहन का एक बेहतरीन उदहारण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages