No More Unwanted Calls And Messages: नो मोर स्पैम कॉल्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 1 मई 2023

No More Unwanted Calls And Messages: नो मोर स्पैम कॉल्स

No More Unwanted Calls And Messages

भारत में अज्ञात नंबरों से अनचाही कॉल्स और मैसेज से परेशान उपभोक्ता 1 मई 2023 से राहत की उम्मीद कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण, यानी ट्राई भारतीय टेलीकॉम यूजर्स के लिए एआइ स्पैम फिल्टर के नए नियमों को लागू कर रहा है। नए नियमों के तहत भारत में सभी दूरसंचार कंपनियों को अपनी कॉल और एसएमएस सेवाओं में एआइ स्पैम फिल्टर का उपयोग करना आवश्यक होगा। इसका उद्देश्य स्पैम, मैसेजेस और कॉल्स की बढ़ती संख्या से निपटना तथा उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी और परेशानी से बचाना है। दरअसल लंबे समय से स्मार्ट फ़ोन यूज़र सरकार से इस तरह के नियम को लाए जाने की मांग कर रहे थे। नए नियम के आने से दूरसंचार कंपनियों को 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबरों पर प्रचार कॉल भेजना बंद करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से एक कॉल आई डी सुविधा शामिल करने का भी आग्रह किया है, जो मोबाइल फ़ोन स्क्रीन पर कॉलर का नाम और फोटो प्रदर्शित करती है, जिससे ग्राहक कॉलर की पहचान कर सकें। ट्राई हाल ही में जारी नियमों में एयरटेल, जियो, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल सहित भारतीय दूरसंचार कंपनियों को अपनी कॉल और एसएमएस सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ स्पैम फिल्टर लगाने को अनिवार्य किया गया है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो उन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से है जो जनादेश का पालन करने ओरे आई फिल्टर सेवाओं को लागू करने हेतु सहमत हुई है। फिल्टर को विभिन्न स्रोतों से नकली और प्रचार कॉल व संदेशों की पहचान करने तथा ब्लॉक करने हेतु डिजाइन किया जाएगा जो आम तौर पर स्कैमर द्वारा ग्राहकों को उनके पैसे ठगने के लिए उपयोग किया जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages