आनलाइन गेमिंग पर लगेगा बैन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 12 जून 2023

आनलाइन गेमिंग पर लगेगा बैन

online gaming

देश में ऑनलाइन गेमिंग पर केन्द्र सरकार नए नियम लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सरकार ने भारत में तीन प्रकार के खेल पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की है। दरअसल, हाल में ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद ये घोषणा की गई है। आपको बता दें कि वर्तमान में गूगल का प्लेस्टोर पर ऐपल का ऐप स्टोर दो प्रमुख ऐप्लिकेशंस स्टोर है जो नई घोषणा से प्रभावित होंगे। भारत में जिन तीन प्रकार के खेल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा उनमें शामिल है। पहला ऐसे गेम जो सट्टेबाजी में शामिल है। दूसरा अगर इससे किसी को नुकसान पहुंच सकता हो और तीसरा आदत या लत लग जाना, यदि कोई सत्य पाया जाता है तो उस गेम को बैन कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा नए नियम का खाका तैयार किया जा चुका है। हालांकि अभी उन मापदंडों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिनका उपयोग खेलों को तीन श्रेणियों में से किसी एक के तहत वर्गीकृत करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए स्व नियामक संगठन नियमों को अधिसूचित किए जाने की तारीख से 90 दिनों के भीतर गठित किए जाने चाहिए। ये निकाय अनुमेय खेल यानी विजिबल गेम्स को मंजूरी देंगे। गौरतलब है कि उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने के दृष्टिकोण से बने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस या किसी अन्य तकनीक को भी सरकार विनियमित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages