World Food Safety Day: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 जून 2023

World Food Safety Day: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

World Food Safety Day

हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित खाद्य पद्धतियों के महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित भोजन की वैश्विक आवश्यकता को उजागर करना और खाद्य जनित रोगों की रोकथाम, पहचान और प्रबंधन को बढ़ावा देना है। यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन(FAO) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है
2023 के लिये इस दिवस की थीम है- खाद्य मानक जीवन बचाते हैं (Food standards save lives)
यह थीम उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने और भोजन में एक समान व्यापार को रेखांकित करने में दुनिया भर में खाद्य मानकों के महत्त्व को चिन्हित करती है। 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित कर इस दिवस की स्थापना की थी। यह संकल्प नीदरलैंड ने प्रस्तावित किया था जिसे कुल 44 देशों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था। इसके ज़रिये 7 जून को आधिकारिक तौर पर वार्षिक रूप से मनाए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 में मनाया गया, तब इसकी थीम थी- खाद्य सुरक्षा, सबका व्यवसाय(Food Safety, Everyone's Business), इस दिवस की स्थापना खाद्य सुरक्षा के संबंध में बढ़ती वैश्विक चिंता और इस मुद्दे के समाधान के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages