भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज

cruise

हाल में चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहली क्रूज़ सेवा का आरंभ किया गया और इसी के साथ ही देश में क्रूज पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। केन्द्र पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री ने चेन्नई में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस क्रूज का नाम है एमवी एम्प्रेस। यह श्रीलंका के तीन बंदरगाहों, हम्बनटोटा, त्रिंकोमाली और कनके कन्तूर तक जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्नल को ₹17.21 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। ये सेवा 2022 में पहले अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रू सम्मेलन के दौरान चेन्नई बंदरगाह और मैसर्स वाटरवेज एंड लीजर टूरिजम प्राइवेट लिमिटेड के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रूज सेवा शुरू करने के लिए सहमति ज्ञापन का परिणाम है। चेन्नई बंदरगाह पर विकसित आधुनिक क्रूज टर्मिनल दो हज़ार 880 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। एक समय में ये 3000 यात्री की मेजबानी करने में सक्षम है और 2013 में क्रूज जहाज की संख्या 208 से बढ़कर 2030 तक 500 और 2047 तक 1100 पहुंचने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages