NATIONAL SPORTS DAY: राष्ट्रीय खेल दिवस - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

NATIONAL SPORTS DAY: राष्ट्रीय खेल दिवस

NATIONAL SPORTS DAY

आज यानी 29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बता दें कि पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2012 को मनाया गया था। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की 12वीं वर्षगाँठ है। इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का विषय है 'Sports are an enabler to an inclusive and fit society' आए जानते है मेजर ध्यानचंद के बारे में:
इनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रद्धा सिंह और पिता का नाम समेश्वर सिंह था। इन्होनें वर्ष 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1956 में सेना से अपनी सेवानिवृत्त के बाद इन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। इन्हें हॉकी में अपनी शानदार स्टिक वर्क और खेल की समझ कारण 'हॉकी विजार्ड' और 'द मैजिशियन' का उपनाम मिला। 1979 के अंत में, 74 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया। बता दें कि यह एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट और फर्स्ट-डे कवर जारी हो चुका है। खेल में आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय खेल सम्मान के रूप में इनके नाम पर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages