World's first electric flex fuel vehicle launched: दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक फ्लेक्स फ्यूल वाहन लॉन्च - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

World's first electric flex fuel vehicle launched: दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक फ्लेक्स फ्यूल वाहन लॉन्च

World's first electric flex fuel vehicle launched

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानी 29 अगस्त को दुनिया का पहला BS-VI (स्टेज-II), इलेक्ट्रिक फ्लेक्स-फ्यूल वाहन लॉन्च किया। यह वाहन 100% इथेनॉल-ईंधन युक्त होगा। इसका उदेश्य कार्बन फुटप्रिंट को कम करना, देश की पारंपरिक ईंधन स्रोतों पर निर्भरता को कम करना। हाइड्रोजन, फ्लेक्स - ईंधन, जैव ईंधन इत्यादि जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग करना। इसके तहत लॉन्च की जाने वाली कार '40 प्रतिशत' बिजली भी पैदा करेगी, जिससे इथेनॉल की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाएगी।

आए जानते है फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल के बारे में:

ये ऐसे इंजन से युक्त वाहन होते हैं, जो एक साथ कई ईंधनों का प्रयोग कर सकते हैं। इस तकनीक की खोज 1980 में हुई थी। इसमें प्रयुक्त होने वाले ईंधनों में पेट्रोल और इथेनॉल का संयोजन या 100% तक इथेनॉल शामिल हो सकता है। इस तकनीक का मुख्य लाभ है कि यह ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भारी कमी ला सकती है।

आए जानते है इथेनॉल क्या है ?

यह एक जल रहित एथिल अल्कोहल है, जिसका रासायनिक सूत्र C2H5OH होता है आए जानते है। यह गन्ना, मक्का, गेहूँ आदि से प्राप्त किया किया जा सकता है, जिसमें स्टार्च की उच्च मात्रा होती है। भारत में इथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से किण्वन प्रक्रिया द्वारा गन्ना के शीरा से किया जाता है। इथेनॉल को अलग-अलग प्रकार के मिश्रण उत्पाद बनाने के लिये गैसोलीन के साथ मिश्रित किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages