कार्बी युवा महोत्सव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

कार्बी युवा महोत्सव

Karbi Youth Festival

असम के मुख्यमंत्री हिमत विश्वास शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को 50वे कार्बी युवा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यह महोत्सव 12 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। कार्बी युवा महोत्सव असम के कार्बी आंगलोंग जिले के तारा लांग सो में आयोजित किया जा रहा है। आए जानते है, कार्बी महोत्सव के बारे में;
यह एक वार्षिक त्यौहार है। यह पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले और पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम के अन्य जिलों में रहने वाले कार्बी जनजाति के द्वारा मनाया जाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य कार्बी जनजाति की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रचार करना है। यह महोत्सव कार्बी जनजाति की जातीय विविधता का प्रदर्शन करता है। यह आदिवासी लोक उत्सव भारत के विभिन्न उत्तर पूर्वी राज्यों में रहने वाली कार्बी जनजाति के साथ अन्य स्वदेशी जनजातियों की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

कार्वी जनजाति

यह पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख जातीय समुदायों में से एक है। जो असम के कार्बी आंगलोंग जिले में निवास करते हैं। सरकार ने कर्वियो का उलेख ‘मिकिर’ के रूप में किया है। हालांकि वह खुद को मिकिर नहीं कहते बल्कि खुद को कार्बी और कभी-कभी अरलेंग कहते हैं। जिसका शाब्दिक अर्थ एक आदमी होता है।
असम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से यह सबसे बड़ा पूर्वोत्तर राज्य है। जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से यह दूसरे स्थान पर है। इसकी सीमा उत्तर में भूटान और अरुणाचल प्रदेश पूर्व में नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और बांग्लादेश, पश्चिम में पश्चिम बंगाल से लगती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages