दुनिया की सबसे बड़ी सौर बैटरी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

दुनिया की सबसे बड़ी सौर बैटरी

solar battery

दक्षिण अफ्रीका की सौर बैटरी भंडारण प्रणाली ने कार्य करना शुरू कर दिया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी सौर बैटरी माना जा रहा है। इसने दिसंबर 2023 के मध्य से ही एसकॉम की ग्रिड में बिजली पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसकी राशनिंग एसकॉम द्वारा की गई है। जो देश की एक मात्र बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी है। सौर ऊर्जा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी कंपनी स्टेटे एक ने इस क्षेत्र में तीन संयंत्र बनाए हैं। जो 879 हेक्टेयर को कवर करते हैं और उत्तर से दक्षिण तक 10 किमी तक फैले हुए हैं। स्टेट एक के अनुसार यह परियोजना दुनिया की पहली और सबसे बड़ी हाइब्रिड सौर और बैटरी भंडारण सुविधाओं में से एक है। दक्षिण अफ्रीका की 2030 तक 8 गगा वट से अधिक सौर ऊर्जा स्थापित करने की योजना है। इस परियोजना में 2600 से अधिक कर्मचारी शामिल थे। जिन्होंने करीब 18 महीने तक करीब 10 लाख फोटोवोल्टिक मॉड्यूल स्थापित किए हैं। इस बैटरी के संचालन से दैनिक बिजली संकट का सामना करने वाले दक्षिण अफ्रीका को राहत मिली है।
दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप की दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएं उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और जिंबाब्वे और उत्तर पूर्व में मोजांम्बिक और स्वाजीलैंड के साथ लगती है। एक स्वतंत्र देश लेसोथो पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीकी क्षेत्र से घिरा हुआ है। दक्षिण अफ्रीकी में तीन शहर हैं। जो राजधानियों के रूप में कार्य करते हैं।

    1. प्रिटोरिया(कार्यकारी)
    2. केप टाउन(विधायी)
    3. ब्लोमफोंटेन(न्यायिक)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages