चूहों को मारने और घर से दूर रखने के घरेलू उपाय - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

चूहों को मारने और घर से दूर रखने के घरेलू उपाय

rats

छोटे दिखने वाले चूहे एक बार घर में घुस जाएं तो बहुत परेशान करते है और भारी नुकसान भी पहुंचाते हैं। ये किचन में रखे राशन के डिब्बों को काटकर उसमें रखा सामान खा जाते हैं, वहीं अगर ये गलती से घर की अलमारी में घुस प्रवेश कर जाएं तो, आपके नए कपड़ों को भी खराब कर देते हैं। ऐसे में इन्हें घर से दूर भगाना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुझ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी सहायता से आप चूहों को बिना मारे, घर से बाहर निकाल पाएगें। तो आइए जानते हैं:
    1. इस उपाय के लिए आपको, एक छोटा रूमाल, एक छोटी कटोरी, डेढ़ चम्मच गेहूं का आटा, 2 टुकड़े कपूर, लाल मिर्च पाउडर और एक शैम्पू की आवश्यकता होगी। अब आप एक कटोरे में डेढ़ चम्मच आटा लें और इसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर घोल तैयार करें और अब इसमें एक पाउच शैंपू भी मिला लें। अब एक रुमाल ले इस रुमाल को फैलाएं और ब्रश की मदद से इस मिश्रण को रुमाल के चारों ओर लगाएं। लेकिन ऐसा करते समय अपने हाथों पर दस्ताने पहने हो, ताकि मिर्च से आपके हाथ न लगे। फिर कपूर लें और इसे पिस कर पूरे कपड़े पर छिड़क दें। फिर आप इस कपड़े को उस जगह जमीन पर फैला दें जहां चूहों के आने-जाने की संभावना ज्यादा रहती हो। अब जब चूहे वहां आएंगे तो वे इसे खाने की कोशिश करेंगे, जैसे ही वे इसे अपने मुंह में रखेंगे तो उन्हें जलन महसूस होगी, जिसके कारण वे इससे बचने के लिए घर से बाहर की ओर भागेंगे।
    2. चूहों को भगाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि चूहों को प्याज कि गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। बस प्याज के 7-8 टुकड़े उन जगहों पर रख दें जहां चूहों का आना जाना सबसे ज्यादा हो।
    3. चूहों को फिटकरी बिल्कुल भी पसंद नहीं है, ऐसे में आप फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर उनके बिलों के आसपास छिड़क दें और फिर देखें कि वे कैसे दुम दबाकर भाग जाते हैं।
    4. आप तंबाकू से भी चूहों को भगा सकते हैं। आपको बस इसे बेसन या आटे में मिलाकर एक गोली बनानी है और इसे रसोई में उन सभी जगहों पर रखे, जहां चूहों का आना जाना सबसे ज्यादा हो। आपको बता दें कि तंबाकू में नशीला पदार्थ होता है, जिसे खाने के बाद चूहों को नशा हो जाता है और घर से बाहर कि और भागते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages