भारत रत्न से सम्मानित होंगे लाल कृष्ण आडवाणी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

भारत रत्न से सम्मानित होंगे लाल कृष्ण आडवाणी

bharat ratna

प्रधानमंत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न 2024 से सम्मानित किया जाएगा। चलिए जानते हैं लालकृष्ण आडवानी के बारे में:
यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री हैं। इनका जन्म 8 नवंबर 1927 को वर्तमान पाकिस्तान की कराची में हुआ था। साल 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से इन्होंने, सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री रहे।
भारत रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी। यह पुरस्कार लोगों को उनकी असाधारण सार्वजनिक सेवा, साहित्य विज्ञान और कला जैसे मानव गतिविधि के किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। पहले यह सम्मान केवल जीवित व्यक्ति को दिया जाता था। हालांकि बाद में यह मरणो उपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जाने लगा। भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है। किसी विशेष वर्ष में वार्षिक पुरस्कारों की संख्या अधिकतम तीन तक सीमित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages