वोटर ID, पैन और आधार कार्ड सिर्फ पहचान के दस्तावेज हैं, नागरिकता के नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Indian Law


क्या आपके पास आधार कार्ड है? क्या आप इसे अपनी नागरिकता का सबूत मानते हैं? अगर हाँ, तो अब ज़रा रुकिए और ध्यान दीजिए-
सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट दोनों ही साफ़ कर चुके हैं कि आधार, पैन या वोटर ID से भारतीय नागरिकता साबित नहीं होती।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिहार में वोटर लिस्ट सुधार को लेकर चल रही सुनवाई में यह साफ कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक केस की सुनवाई के दौरान कहा कि सिर्फ आधार, पैन या वोटर ID बना लेने से कोई भारतीय नागरिक नहीं बन जाता।

तो फिर नागरिकता साबित कैसे होगी?

भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार:

  1. अगर आपका जन्म 1 जुलाई 1987 के बाद भारत में हुआ है और आपके माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक था, तो आप भारत के नागरिक हो सकते हैं।
  2. नागरिकता साबित करने के लिए इन दस्तावेज़ों का सहारा लिया जा सकता है:
    • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
    • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
    • परिवार रजिस्टर की प्रति, स्कूल का प्रमाण पत्र, या ग्राम पंचायत/नगर पालिका से जारी दस्तावेज़

👉 अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो आप "Non-Availability Certificate" लेकर नया बनवा सकते हैं।

📌 डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए आपको संबंधित राज्य में कम से कम 3 साल रहना होता है।

 

🌐 विदेशी नागरिक कैसे पा सकते हैं भारतीय नागरिकता?

  1. नेचुरलाइजेशन के ज़रिए कई वर्षों तक भारत में रहने के बाद
  2. टेरिटोरियल एक्सपेंशनअगर कोई क्षेत्र भारत में शामिल होता है
  3. भारत सरकार को आवेदनतय शर्तों के अनुसार

 

🔍 अब सवाल आपसे:

क्या आपके पास वे दस्तावेज़ हैं जो आपकी नागरिकता साबित करते हैं?
या आप अब तक सिर्फ आधार, पैन या वोटर ID को ही नागरिकता का प्रमाण मानते थे?

👇 अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं और इस जानकारी को शेयर करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की आंखें खुलें।