तुलसी को घना, मजबूत और हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये गार्डनिंग टिप्स

Tulsi care


हर भारतीय घर में तुलसी का पौधा न सिर्फ पूजा का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वातावरण का भी स्रोत है। इसके औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं। लेकिन अक्सर ठंड या गलत देखभाल के कारण तुलसी का पौधा सूखने लगता है, जिससे लोगों को निराशा होती है।

अगर आपकी तुलसी भी मुरझाने लगी है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने कुछ बेहद आसान, सस्ते और असरदार तरीके बताए हैं, जिनसे आप अपनी तुलसी को सालभर हरा-भरा रख सकते हैं।

 

🌱 सिर्फ 2 रुपये में बनाएं जादुई लिक्विड फर्टिलाइज़र

तुलसी को तुरंत पोषण और नई हरियाली देने के लिए आपको चाहिए:

·         1 पाउच कॉफी पाउडर (किसी भी ब्रांड का, लगभग ₹2 का)

·         आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट

अब एक आधा लीटर पानी में कॉफी पाउडर और एप्सम सॉल्ट डालकर अच्छे से मिला लें। बस, आपका प्राकृतिक लिक्विड फर्टिलाइज़र तैयार है!

 

💧 ऐसे करें इस्तेमाल

1.      सबसे पहले तुलसी के गमले की मिट्टी को हल्के हाथों से ढीला करें।

2.      अब तैयार फर्टिलाइज़र को पौधे में डालें।

3.      इसमें मौजूद मैग्नीशियम पत्तियों को हरा-भरा बनाए रखता है और पौधे को आवश्यक पोषण देता है।

इस फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल हर दो महीने में एक बार करें। चाहें तो वर्मीकंपोस्ट का लिक्विड फर्टिलाइज़र भी दे सकते हैं।

 

🌸 मंजरियों को हटाना क्यों है ज़रूरी

तुलसी को घना और मजबूत बनाने के लिए उसकी मंजरियों (फूलों) को समय-समय पर हटा देना चाहिए। मंजरी पौधे की सारी ऊर्जा अपनी ओर खींच लेती है, जिससे पत्तों का विकास रुक जाता है।
मंजरियां हटाने से पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों और शाखाओं को विकसित करने में लगती है, जिससे तुलसी और घनी हो जाती है।

अगर पौधा किसी एक ओर झुकने लगे तो लकड़ी का सहारा दें। सर्दियों में कटिंग या प्रूनिंग करने से बचें।

 

ठंड और ओस से तुलसी की सुरक्षा

सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा ठंड और ओस नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ धूप भी मिले और ठंडी हवा या ओस की बूंदें सीधे न पड़ें।
शेड में रखने से पौधा ठंडी हवाओं से बचा रहता है और सूखने से भी रोकता है।

 

🚿 पानी देने का सही तरीका

तुलसी के सूखने की सबसे बड़ी वजह होती है गलत समय या जरूरत से ज्यादा पानी देना
सर्दियों में सिर्फ तब ही पानी दें जब मिट्टी सूखी लगे। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ने लगती हैं, जिससे पौधा मर सकता है।

 

🪴 डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। इसकी सटीकता या प्रभाव के लिए लेखक या वेबसाइट कोई दावा नहीं करती।