तेजपत्ते का काढ़ा पीने से मिनटों में दर्द से मिलती है राहत, जानें इसके फायदे और काढ़ा बनाने की विधि - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 22 मई 2021

तेजपत्ते का काढ़ा पीने से मिनटों में दर्द से मिलती है राहत, जानें इसके फायदे और काढ़ा बनाने की विधि


भारतीय किचन में तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हम लगभग हर सब्जी में कर सकते हैं। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि इसके कई औषधीय गुणों के लिए भी इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। तेजपत्ते में कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। जो कैंसर, ब्लड क्लॉटिंग और दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर रख सकते हैं। ऐसे में अगर तेज पत्ता काढ़ा का नियमित सेवन किया जाए तो यह हमें कई बीमारियों से बचा सकता है।
तेज पत्ते का काढ़ा बनाने की विधि
तेजपत्ते का काढ़ा बनाने के लिए 4 तेज पत्ते, आधा छोटा चम्मच अजवायन और आधा चम्मच सौंफ लें और इन्हें ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें, अब इसे 1 लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा उबल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे पांच मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। कुछ देर बाद अपने स्वादानुसार काला नमक या शहद मिलाकर लें।
कई दर्द में राहत देगा तेजपुत्त का काढ़ा

 

  • अगर आपके शरीर में सर्दी के कारण दर्द हो रहा है तो तेजपत्ते का काढ़ा पीना चाहिए. इससे शीघ्र आराम मिलता है।

 

  • सिर में तेज दर्द हो तो तेजपत्ते का काढ़ा बनाकर पीएं। सिर दर्द में आपको तुरंत आराम मिलेगा।

 

  • अगर आपको चोट लगी है या मोच आ गई है तो आपको तेज पत्ते का काढ़ा पीना चाहिए। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलेगी। अगर आप जल्दी आराम चाहते हैं तो तेज पत्ते को पीसकर मोच वाली जगह पर लगाएं, जल्दी आराम मिलेगा

 

  • कई बार सोते समय नसों में खिंचाव या ऐंठन हो जाती है या फिर नसों में सूजन आ जाती है तो ऐसे में तेज पत्ते का काढ़ा बनाकर सेवन करें। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

 

  • अगर आपको कमर दर्द की समस्या है तो आप तेज पत्ते का काढ़ा बनाकर दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन करें। जल्दी आराम के लिए तेजपत्ते को सरसों के तेल में पकाकर इस तेल को लगाएं। 

 

 

Note: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारा समाचार इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन्हें लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages