भोगपुर नगर कौंसिल अध्यक्ष ने संभाली जिम्मेदारी - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

भोगपुर नगर कौंसिल अध्यक्ष ने संभाली जिम्मेदारी

Raj Kumar Raja

जालंधर/भोगपुर: नगर कौंसिल भोगपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष राज कुमार राजा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बग्गा ने आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स.रवजोत सिंह, विधायक बलकार सिंह और रमन अरोड़ा की मौजूदगी में अपना पद संभाला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार राजा ने नगर कौंसिल भोगपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। रवजोत सिंह ने कहा कि भोगपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए ' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान शुरू किया है और इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष नगर कौंसिल भोगपुर राज कुमार राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भोगपुर शहर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जीत लाल भट्टी सहित अन्य भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages