श्री बालाजी महाराज से उनके भक्त की प्रार्थना - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

श्री बालाजी महाराज से उनके भक्त की प्रार्थना

मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबो से
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से
तुझे पाकर किस्मत मेरी खुल गयी है
यूं ही रहना अब तुम करीब होके. . .

मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबो से
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से

मेरी चाहतो का मुझको सिला मिल गया
मेरी आरज़ू का गुलशन भी खिल गया
जिन्दगी में मेरे बालाजी जो भी कमी थी
पाकर के तुझे बाबा अब वो ना रही

सजाया ये जीवन तेरे ही रंगो से
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से

मिले हो तुम बाबा बडे नसीबो से
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से

नजरो मे नजारे तेरे रहते है
तेरे प्रेम धारा मे ही बहते है
एहसान बनके मेरा मुझपे किया
खुशनसीबी मेरी तू है मेरा साथिया

जनम जनम रहना मेरे करीब होके
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से

मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबो से
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से

तू ही बन्दगी है मेरी मन्जिल है तू
तू ही नाव मांझी मेरा साहिल है तू
दिलवर तू मेरा तू दिलदार है
"हितेश" का मेहन्दीपुर वाले
तू प्यार है
मजा "हितेश" को आता तुझी मे खोके
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरो से. . .

😍😍😍

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages