जीवन एक आईना है - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

जीवन एक आईना है

एक व्यक्ति ने एक महात्मा से पूछा........
मेरे कर्मचारी, मेरी पत्नी मेरे बच्चे और सभी दुनिया के लोग मतलबी हैं। कोई भी सही नहीं हैं क्या करूं?
महात्माजी थोडा मुस्कुराये और उसे एक कहानी सुनाई।
          एक नगर में एक विशेष कमरा था जिसमे 1000 शीशे लगे थे, एक छोटी लड़का उस कमरे में गया और खेलने लगा, उसने देखा 1000 बच्चे उसके साथ खेल रहे है और वो उन प्रतिबिम्ब बच्चो के साथ खुश रहने लगा, जेसे ही वो अपने हाथ से ताली बजाता सभी बच्चे उसके साथ ताली बजाते, उसने सोचा यह दुनिया की सबसे अच्छी जगह है यहां वह सबसे ज्यादा खुश रह सकता है और यहां बार बार आना चाहेगा।
          थोड़ी देर बाद इसी जगह पर एक उदास आदमी कहीं से आया, उसने अपने चारो तरफ हजारो दुख से भरे चेहरे देखे, वह बहुत दुखी हुवा और उसने हाथ उठा कर सभी को धक्का लगाकर हटाना चाहा, तो उसने देखा हजारों हाथ उसे धक्का मार रहे है, उसने कहा यह दुनिया की सबसे खराब जगह है वह यहां दुबारा कभी नहीं आएगा  और उसने वो जगह छोड़ दी।
              इसी तरह यह दुनिया एक कमरा है जिसमे हजारों शीशे लगे हुए है, जो कुछ भी हमारे अंदर भरा होता है वो ही प्रकृति हमे लौटा देती है, अपने मन और दिल को साफ़ रखें तब यह दुनिया हमारे लिए स्वर्ग की तरह ही है.............. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages