जालंधर उपायुक्त श्री घनश्याम थोरी ने आज सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कोविड मरीजों को कोविड से मृत्यु होने पर मृतक के शव को ले जाने के लिए नि:शुल्क मोर्चरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जालंधर के उपायुक्त श्री घनश्याम थोरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वैन के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वैन कोविड के कारण होने वाली मृत्यु की स्थिति में चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत मुफ्त सेवाएं प्रदान करेगा। 9.80 लाख की लागत वाली इस वैन को सिविल अस्पताल जालंधर में कोविड से मृत्यु होने पर सेवा देने के उद्देश्य से तैनात किया जायेगा। मोर्चरी वैन से कोविड से मौत होने की स्थिति में मृतक शव को श्मशान घाट लेजाया जाएगा। जहां चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे सम्मान और रीति रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment